फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी काबू, दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी हैप्पी वासी संडीर थाना बुटाना (करनाल) को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वासुदेव शर्मा वासी विष्णु कॉलोनी ने 19 जुलाई को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 जुलाई को वह बाइक पर मोहन नगर मार्केट में मोबाइल की दुकान पर आया था। उसने अपनी बाइक दुकान के साथ वाली गली में खड़ी कर दी थी। वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। अन्य मामले में गांव चढूनी निवासी रजत पुनिया ने चार जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक सेंटर में पीटीई ट्रेनर है। वह चार जून को अपनी बाइक को सेंटर के सामने खड़ा करके चला गया था। वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी थी। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने जांच करते हुए आरोपी हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें