फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक सवार बदमाशों ने झपटीं महिलाओं के गले से सोने की चेन

विज्ञापन
शाहाबाद। मामले की जानकारी देती महिला।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने वीरवार को कुरुक्षेत्र व शाहाबाद में दो अलग-अलग महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन

पहली वारदात को सेक्टर पांच में अंजाम दिया गया, जहां नीलम देवी देवीदासपुरा की ओर से अपने घर आ रही थी। तभी सामने खड़े दो युवक अचानक ही उसकी चेन झपट कर फरार हो गए। इस घटना में वह गिर भी पड़ी, जिसमें उसे चोटें भी आई। उन्होंने शोर मचाया तो सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची तो सीसीटीवी भी खंगाले जाने लगे, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया।
उधर शाहाबाद में भी दो युवक महिला के गले से चेन झपट कर फरार हो गये। युवकों ने विजय कालोनी रोड जूनियर विश्वास स्कूल के पास इस घटना को अंजाम दिया है। संगतपुरा निवासी दविन्द्र कौर ने बताया कि वीरवार दोपहर को करीब दो बजे वह विजय कालोनी रोड पर स्थित विश्वास स्कूल से अपने बेटे को लेकर जैसे ही बाहर निकली तो कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उसके गले से चेन झपट कर फरार हो गये। महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने मुंंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों अज्ञात युवक बराड़ा रोड की तरफ फरार हो गये। सूचना मिलते ही शहरी चौकी प्रभारी महेश कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें