कुरुक्षेत्र। ज्योति नगर से बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने सफेद कपड़े से अपने मुंह को ढका हुआ था। चेन का वजन करीब डेढ़ तोला था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कुसुम लता निवासी दिल्ली ने बताया कि वह अपने मायके में अपने भाई के पास ज्योति नगर आई हुई है। सोमवार रात वह अपनी भाभी के साथ घर के पास ही गली के मोड़ पर खड़े थे तभी पीछे वाली गली से एक बाइक दो युवक उनके पास आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारकर उसकी करीब डेढ़ तोले की चेन छीन ली। दोनों आरोपियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ। आरोपी रेलवे रोड पुल की तरफ भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके केस दर्ज कर लिया।