पिहोवा। एक युवक ने घर से मंदिर जाने के लिए निकली महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों की बालियों चुरा ली।पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
महिला ज्योति ने कहा कि 26 फरवरी की सुबह करीब छह बजे वह घर से सरस्वती सरोवर समीप स्थित एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी। जैसे ही वह गुरुद्वारा के गेट के समीप पहुंची तभी एक युवक पीछे से आया और उसे अपनी बातों में उलझाकर बोला कि आपके सिर के ऊपर कुछ है। जैसे ही उसने उसे अपनी शाॅल से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह युवक बड़ी चतुराई से उसके कानों में डाली बालियों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गया। उसने आसपास उसकी तलाश भी की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।