बाबैन। बाबैन रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सोहन लाल 26 निवासी जलालुद्दीन के रूप में हुई। सोहन लाल बाबैन में जूस की दुकान चलाता था।
बाबैन थाने में दर्ज शिकायत में राजेश ने बताया कि उसकी बाबैन में फर्नीचर की दुकान है। वह और उसका भाई सोहन लाल अपनी-अपनी दुकान बंद कर रात को अलग-अलग बाइक पर घर के लिए निकले थे। उसका भाई अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। करीब 9.30 बजे बाबैन में लाडवा रोड पर पहुंचे तो सामने लाडवा की तरफ से एक कार चालक ने उसके भाई की बाइक को सामने से टक्कर मारी दी, जिससे उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर उसे संभाला। वह एंबुलेंस की मदद से सोहन लाल को बाबैन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद