फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरदीप सिहं वासी बचकी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 8 अक्तूबर को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव कैंथला गया था। जब वह अपने गांव वापस आ रहा था तो जैसे ही वह कैंथला से बचकी रोड पर शराब के ठेके के पास पहुंचा तो एक आल्टो कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक मौके पर बिना रुके ही भाग गया। दुर्घटना देखकर गांव कैंथला के लोग व उनका रिश्तेदार सुखविंद्र मौके पर आ गया। लोगों की मदद से उसने उसे पिहोवा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सलिंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें