फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

Wed, 18 Jun 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


यह हादसा गांव पबनावा के निकट हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एलएनजेपी अस्पताल भेजा है। घायल युवक को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार शादी के कार्ड बांटने जा रहे रजानाकलां जींद निवासी सोनू पुत्र सुभाष और संजय पुत्र सतबीर बाइक से गांव पबनावा के निकट से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में संजय की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया है, जबकि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें