फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 50 वर्षीय राजकुमार वासी अजराना कलां अनाज मंडी में मुनीम के तौर पर काम करता था। वीरवार देर रात वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था तभी किसी अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे विकास के मुताबिक उसके पिता हर रोज देर रात काम निपटाकर घर आते थे लेकिन यह नहीं पता चल पाया कि किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें