फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के नीचे फंसने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर शाहबाद मारकंडा पुल के समीप एक टेंपो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति टेंपो के नीचे फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कुलवंत सिंह वासी गांव लंडी शाहबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह और कुलवंत सिंह बाइक पर सवार होकर गांव लंडी से शाहबाद जा रहे थे। वह बाइक चला रहा था और कुलवंत सिंह पीछे बैठा था। जीटी रोड पर वे मारकंडा पुल के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टैंपू चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह साइड में गिर गया और कुलवंत सिंह टेंपो के नीचे फंस गया जिसके सिर, छाती व टांग पर गहरी चोटें आई। हादसे के बाद टेंपो चालक टेंपोको मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से कुलवंत सिंह को टेंपो के नीचे से निकाला और एंबुलेंस का इंतजाम करके कुलवंत सिंह को एलएनजेपी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें