फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। बकाली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेश कुमार निवासी बकाली के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे विशाल ने बताया कि उसके पिता राजेश हर रोज की तरह रविवार सुबह बाइक पर लाडवा की तरफ घूमने के लिए निकले थे। उनके पीछे उसका पड़ोसी कुलदीप भी बाइक पर जा रहा था। उसके पड़ोसी कुलदीप ने उसे बताया कि सुबह लगभग सवा छह बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पड़ोसी कुलदीप ने उसके पिता को संभाला और उसे फोन कर सूचना दी। वे अपने पिता को एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए। गंभीर हालात के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसके पिता राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें