कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल राज्य राजमार्ग पर पिड़ारसी गांव के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पार कर रहा एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पिड़ारसी गांव के दीपक कुमार के रूप में हुई है।
दीपक कुमार के पिता राजाराम ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था और वह पीछे तीन साल की बेटी व पत्नी सहित माता-पिता को छोड़ गया। वह काम पर जाने के लिए सड़क पार करते समय बेकाबू व तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे। आरोपी ट्रक चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर है।