फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव पलड़ी रोड पर शिव मंदिर के पास पलड़ी की तरफ से आ रहे बाइक सवार बुजुर्ग को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहित निवासी बलाना ने बताया कि उसका पिता कर्मबीर सोमवार की शाम अपनी बाइक पर सवार होकर पलड़ी से गांव बलाना की तरफ आ रहा था। जब वह बलाना में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो सामने आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। वह पिता के पीछे पीछे अपने दोस्त की बाइक पर आ रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल अपने पिता कर्मबीर को वह उपचार के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें