फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्राले की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साहा पुल के नजदीक ट्राले की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामसरूप 43 हाल निवासी मारकंडा कॉलोनी शाहाबाद के रूप में हुई। रामसरूप मेहनत-मजदूरी का काम करता था। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में रेखा देवी निवासी मारकंडा कॉलोनी ने बताया कि वह आदेश अस्पताल शाहाबाद में दाखिल थी। उसका पति रामसरूप सुबह बाइक पर उसके लिए खाना लेकर अस्पताल आ रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे साहा पुल से आगे पेट्रोल पंप के पास एक ट्राले ने उसके पति की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पति बाइक समेत सड़क पर गिरकर गया और उसके पति की मौत हो गई। सूचना पाकर वह अस्पताल से छुट्टी लेकर सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंची, जहां उसके पति का शव पड़ा हुआ था। हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्राला नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें