फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्रलाडवा। निवारसी गांव के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रणसिंह (55) निवासी खेड़ी दबदलान के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कर्ण सिंह निवासी खेड़ी दबदलान ने बताया कि उसके पिता रण सिंह निजी काम पर कुरुक्षेत्र आए थे। लौटते हुए वह और उसके पिता अलग-अलग बाइक पर घर आ रहे थे। शाम करीब सात बजे निवारसी गांव के निकट पट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आए कार चालक ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए। उसने तुरंत बाइक को रोककर अपने पिता को संभाला। मौके पर भीड़ को देखकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसने अपने पिता को सरकारी अस्पताल लाडवा में दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें