फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक चालक ने तोड़ा महिला की कार का शीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में रेलवे फाटक के पास कहासुनी होने पर बाइक चालक ने महिला की कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध पर करने आरोपी ने कार की चाबी निकालने और मोबाइल उठाने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में संदीप कौर निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे वह अपनी कार में आंबेडकर चौक वाले रेलवे फाटक से पुराने बाजार की तरफ जा रही थी। उसके साथ उसकी देवरानी भी थी। इसी दौरान कार के साथ बाइक पर खड़े व्यक्ति ने हाथ और कोहनी मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। उसने अपनी साइड वाला शीशा खोल कर कारण पूछना चाहा तो उस व्यक्ति ने देखते ही देखते उसकी कार की चाबी निकालने का प्रयास किया। वह चाबी निकालने में सफल नहीं हुआ तो उसने गाड़ी के डेश बोर्ड पर पड़ा उसका मोबाइल उठाना चाहा, मगर उसकी देवरानी ने मोबाइल उसके हाथ से झपट लिया। युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें