फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत रविवार को 650 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नशीला पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर यश शुक्ला निवासी बलिया जिला बरेली यूपी ने आरोपी को अफीम मुहैया कराई थी। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 10 मार्च को उनकी टीम शाहाबाद-बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। टीम ने गुप्त सूचना पर शाहाबाद-बराड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर राजबीर सिंह उर्फ राजा निवासी गुरदेव काॅलोनी को बाइक सहित काबू किया था। तलाशी लेकर उसके कब्जे से 650 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राजा की निशानदेही पर अफीम सप्लाई करने के आरोपी यश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें