फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक के साथ बाइक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक बाइक चालक युवक को 15.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर निवासी गांधीनगर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम झांसा रोड पर गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सागर स्मैक बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपने घर से बाइक पर स्मैक लेकर बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भद्रकाली मंदिर चौक के पास नाकाबंदी कर जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना अनुसार बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें