फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। निवारसी गांव के पास रात में सड़क पर खड़ी एक लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इस हादसे में उमरी निवासी गुरप्रीत सिंह (45) की मौत हो गई। उनकी पत्नी बलविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर से उमरी लौट रहे थे। पिपली-थानेसर मार्ग पर निवारसी गांव के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद दंपती सड़क पर गिर गए और गुरप्रीत के सिर में गंभीर चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शी वंश ने पुलिस को बताया कि ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर या पार्किंग लाइट नहीं थी। वाहन चालकों को सावधान करने के लिए कोई आवश्यक संकेत मौजूद नहीं थे। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को सीएचसी लाडवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। बलविंद्र कौर को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह उमरी में बेकरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह पत्नी बलविंद्र कौर और दो बेटों मनकीरत सिंह (17) व जसकीरत (15) को पीछे छोड़ गए हैं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें