कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर सड़क के बीच में बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े कैंटर में पीछे से बाइक टकराने पर एक निजी स्कूल के बस चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैथल जिला के पबनावा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है।
स्कूल चालक के छोटे भाई ने अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सतीश कुमार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर स्कूल के काम से शहर आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क के बीच में खड़े कैंटर से टकरा गई। आरोप है कि कैंटर का न तो इंडिकेटर जल रहा था, न ही कोई इमरजेंसी साइन या लाइट जलाई गई थी। इस हादसे में सतीश कुमार का सिर कैंटर से टकराया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद