कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में छात्रों के साथ एसडीएमआशीष कुमार । स्वय
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली के प्रांगण में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रवेश उत्सव मनाकर की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष कुमार (एसडीएम, कुरुक्षेत्र) ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।
मुख्य अतिथि आशीष कुमार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक कर नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश करवाया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य अभिरुचियों के विकास और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने नेशनल सिविल सर्विस की तैयारियों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नंबरदार सुनील कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. सुदेश कुमारी, एसएमसी प्रधान सुमन देवी, पंच सदस्य और स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या डॉ. सुदेश कुमारी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और गत वर्ष के परीक्षा परिणामों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं और नवीनतम योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंत में गत वर्ष की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रसाद वितरित किया गया।