पिहोवा। रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक सेवा पहल के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय डेरा फतेह सिंह में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम ओएसडी डॉ.प्रभलीन सिंह ने शिरकत की। क्लब ने 10 जरूरतमंद बच्चों के लिए साइकिल उपलब्ध कराई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रभलीन सिंह ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उ
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्वभर में समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं एक सामाजिक संस्था वाईपीएसएफ का संचालन करते हैं, जो जरूरतमंद एवं योग्य छात्रों को यूपीएससी, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक और शैक्षणिक सहायता प्रदान करती है। रोटरी क्लब पिहोवा की यह पहल समाजसेवा के प्रति निष्ठा और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। क्लब के प्रधान दीपक बावेजा ने बताया कि क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में तत्पर रहता है। इससे पहले भी क्लब ने अनेक स्कूलों में न केवल बेंच वितरित किए हैं बल्कि जरूरत मंद बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, जूते, मोजे भी वितरित किए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में पर्यावरण की शुद्धि के लिए पौधरोपण, स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर और स्कूलों में ही खेल के मैदान तैयार किए हैं।