फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी-जेजेपी ने की तानाशाही, सरकार आते ही खारिज किए जाएंगे तीनों कानून : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली में लाठीचार्ज के बाद दूसरी बार पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र पहुंचे और किसान, मजदूर और आढ़तियों से मुलाकात की। इसके पश्चात हुड्डा कुरुक्षेत्र के श्रीजयराम विद्यापीठ पहुंचे, जहां उन्होंने स्फ्टिक शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद यहां ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ब्रह्मचारी महाराज ने हुड्डा को पटका और गंगाजल की कैनी भेंट में दी। इससे पूर्व हुड्डा कुरुक्षेत्र के होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि बिना किसानों की सहमति के उन पर तीन काले कानून थोपना तानाशाही है। कांग्रेस हर स्तर पर तीनों कानूनों का विरोध करेगी। इसके लिए बड़े से बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा राज्यपाल से मुलाकात कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि हरियाणा सरकार पंजाब की तरह विधानसभा का सत्र बुलाकर किसान विरोधी तीनों कानूनों को सिरे से खारिज करें, क्योंकि स्वामीनाथन के फार्मूले वाली एमएसपी के तीन नए कृषि कानून किसान को मंजूर नहीं है। इसलिए सरकार को इसमें एमएसपी की गारंटी का प्रावधान जोड़ना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करती है तो पंजाब सरकार की तरह इसे पूरी तरह खारिज कर देना चाहिए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कि अगर सरकार ने अपनी तानाशाही जारी रखी तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन काले कानूनों को खत्म किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पार्टियों और किसान संगठनों को एक सुर में किसान विरोधी फैसलों का विरोध करना चाहिए। लेकिन बीजेपी किसानों में फूट डालने और मुद्दे को भटकाने की कोशिश में लगी है। किसान नेताओं से बात करने की बजाए उन्हें बार-बार बेइज्जत और गिरफ्तार किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार के दौरान भी किसान अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते थे। उस वक्त किसानों से बात करके हमेशा उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाती थी। यहां उनसे मिलने आए किसान, मजदूर और आढ़तियों ने बताया कि आज प्रदेश का हर वर्ग उनके कार्यकाल की किसान हितैषी नीतियों को याद कर रहा है। लोगों ने अभी से मन बना लिया है कि जितनी जल्दी हो सके जनता विरोधी इस गठबंधन सरकार को उखाड़ फैंकना है।
विज्ञापन

श्रीजयराम आश्रम मेरी जन्मस्थली : हुड्डा
अपने जन्मदिन के अगले दिन कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि श्रीजयराम संस्था से मेरे सामाजिक संबंध नहीं,बल्कि ये मेरी जन्मस्थली है। उन्होंने उत्तराखंड में करीब दो दशक पहले हुए घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि नदी में डूबते को बचाकर बाहर लाने और मुझे दूसरा जीवन देने में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज की बहुत बड़ी भूमिका थी रही। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे ऊपर महाराजश्री का आशीर्वाद है और मेरा प्रयास रहेगा कि कभी भी मेरी वजह से ब्रह्मचारी महाराज की भावनाएं आहत न हो।
पूर्व मंत्री हरमोहिंदर चठा, पूर्वस्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ,पूर्व मंत्री जयप्रकाश, विधायक आफताब अहमद, विधायक बीबी बतरा, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, मेवा सिंह, वरुण मुलाना, अमित सिहाग, मामण खान, शकुंतला खटक, सुरेंद्र पवार,जयबीर बाल्मीकि, बलबीर बाल्मीकि, कुलदीप वत्स, बीएल सैनी, सुभाष देशवाल, इलियास मोहम्मद आदि विधायकों के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें