फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉकी मैच में भिवानी ने फतेहाबाद को 5-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। 55वीं हरियाणा राज्य विद्यालय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में 23 दिसंबर तक किया जा रहा है। सुरेंद्र वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 55वीं हरियाणा राज्य विद्यालय हॉकी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों के बीच मैच खेले गए।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया है। बुधवार को खेले गए मैच में अंडर-19 में भिवानी ने फतेहाबाद को 5-1, अंबाला ने महेंद्रगढ़ को 1-0, रोहतक ने झज्जर को 3-0, जींद ने पानीपत को 2-0, फरीदाबाद ने चरखी दादरी को 3-0, सोनीपत ने करनाल को 2-1, अंबाला ने गुरुग्राम को 7-6 और रोहतक ने फरीदाबाद को 3-0 से मात दी। वहीं अंडर-17 में जींद की टीम ने यमुनानगर को 1-0 से हराया। इस मौके पर बीईओ हरदीप कौर, श्रीपाल, भीम सिंह, हरीश शर्मा, कंवरपाल, रविंद्र सिंह, नरेश शर्मा, राजेंद्र सिंह व जसवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें