शाहाबाद। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर की ओर से मंगलवार की प्रभातफेरी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित की गई।
आयोजक चंद्र बंसल और उनके परिवार ने मोहल्लावासियों एवं भक्तों के साथ माता रानी के जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
मंदिर के पंडित ऋषिराज शर्मा ने विधिवत पूजा की। प्रभातफेरी के दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्य स्वर्णा, आरती, मनीषा, पुलकिंद्र, प्रेलता, पूनम, उषा सेठी, सुरिंदर खनेजा, जितेंद्र, राकेश अरोड़ा, अजय गुप्ता और राजेश जस्सी ने एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत में इतना रम गए कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु माता रानी के सुंदर भजनों पर झूमते रहे।
आसपास का वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व मंदिर सभा की ओर से विधायक रामकरण काला, राजकुमार चुघ, मलिक विजय आनंद, राज कुमार कथूरिया और आशुतोष गर्ग ने आयोजक परिवार को माता रानी के स्वयंभू पिंडी का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।