फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में आज पहुंचेगी भारत रणभूमि दर्शन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से 20 फरवरी को भारत रणभूमि दर्शन यात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के सैन्य गौरव, अमर शहीदों की पावन स्मृति और राष्ट्रीय एकता के अटूट संकल्प के साथ भारत रणभूमि दर्शन यात्रा में शामिल सेना के जांबाजों का अभिनंदन किया जाएगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विजन और जिंदल स्टील के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रणभूमि से लौटे वीर जवानों, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले कारगिल योद्धाओं और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे। समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, मेजर जनरल अरविंद यादव, कर्नल अश्विन, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अशीम कोहली सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।भारत रणभूमि दर्शन यात्रा 3 फरवरी को गुजरात के द्वारका से प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा 20 फरवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और 21 फरवरी को दिल्ली में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें