फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय के नारों से गूंजा वातावरण

Tue, 26 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता पूजन कार्यक्रम पर संस्कार भारती कुरुक्षेत्र एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा देशभक्ति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती के संस्कृति भवन में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि संस्कार भारती एवं विद्या भारती भारत की खोई हुई कला एवं संस्कृति को दोबारा प्रकाशमय करने के लिए जो प्रयास कर रही है, मुझे आशा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब एक बार फिर से भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में लहराएगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि जिन कलाकारों को मंच नहीं मिल पाता, उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए संस्कार भारती हरियाणा के प्रांत सह मंत्री फरीदाबाद से आए अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाया जाना जरूरी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संगीत विभाग के छात्रों ने देशभक्ति के गीत ऐ वतन मेरे वतन... गाकर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर के कलाकारों ने शहीद भगत सिंह पर लघु नाटिका एवं देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला... गाया। बीआर इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर माइम प्रस्तुत की। गणतंत्र दिवस की इस पूर्व संध्या पर अन्य कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाकर ऐसा समां बांधा कि सारा वातावरण भारत माता की जयकार के नारों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर संस्कार भारती की प्रांत मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती ऋचा गुप्ता ने भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संस्कार भारती के संरक्षक एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक रामेंद्र सिंह, अध्यक्ष विजयंत बिंदल, उपाध्यक्ष आशीश सभरवाल, नरेंद्र कुमार शर्मा ने भी विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें