फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता का संदेश ही बनाएगा भारत को विश्व गुरु

Tue, 22 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता का संदेश ही एक ऐसा माध्यम है जो भारत को फिर विश्व गुरु का दर्जा दिला सकता है। गीता का संदेश ही जीवन की शैली है और इस संदेश को हर व्यक्ति द्वारा अपने जीवन में उतारा जाना चाहिए।
विज्ञापन


गीता की प्रासंगिकता हमारे जीवन में है और मनुष्य के लिए गीता का अहम स्थान है। इसी के कारण ही आज गीता का संदेश सीमित नहीं रखा जा सकता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को देर शाम राज्यस्तरीय कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर गीता पाठ, दीपदान एवं आरती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के इस विराट गीता पाठ और पर्यटकों की रौनक को देखकर मन में उमंग और भाव पैदा होना स्वाभाविक है। पिछले वर्ष इसी स्थान पर दीपदान के समय स्वामी ज्ञानानंद से निवेदन किया गया कि हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में इस वर्ष प्रत्येक जिले में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन होने से पूरे प्रदेश का वातावरण गीतामय बन गया है। यह उत्सव महज चार दिन का नहीं बल्कि छह-सात दिन का होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विराट सामूहिक गीता पाठ में 11 हजार विद्यार्थियों को भेजने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी।
विराट गीता पाठ में लिया भाग

इससे पहले मुख्यमंत्री ने द्रोपदी घाट पर गीता की बेदी पर पुष्प अर्पित कर विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान के सहयोग से विराट सामूहिक गीता पाठ में भाग लिया। उन्होंने कात्यायनी मंदिर के नजदीक ब्रह्मसरोवर पर बनारस की तर्ज पर निरंतर होने वाली आरती का भी शुभारंभ किया।

उनके साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, विद्या भारती के सरंक्षण पदम श्री ब्रहम देव शर्मा, आरएसएस के क्षेत्रीय संघ चालक बजरंग लाल गुप्त, सांसद राजकुमार सैनी, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष  सुधा, लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी, पूंडरी से विधायक दिनेश कौशिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी केप्टन भूपेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य आदि रहे।

जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचाए हरियाणा : स्वामी ज्ञानानंद
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता आस्था है, सत्य है, जीवन जीने का सरल रास्ता है। यह संपूर्ण मानव का जीवन ग्रंथ और संपूर्ण जीव विज्ञान है। गीता के श्लोकों का उच्चारण करने से मनोबल मजबूत होता है और चेतना पैदा होती है। गीता राष्ट्र का गौरव है।

वर्तमान समय में हर क्षेत्र में गीता की आवश्यकता है। यह गौरव हरियाणा को प्राप्त है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया। हरियाणा को अधिकार है कि गीता के संदेश को विश्व के जन-जन तक पहुंचाए ताकि पूरी दुनिया प्रेरणा ले सके।


क्षेत्रीय संघ संचालक बजरंग लाल गुप्त ने गीता जयंती के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र का सौभाग्य है कि महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया। इसी क्षेत्र में अधर्म पर धर्म और नारी सम्मान की रक्षा की गई।


थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने मेहमानों और मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के रूप में मनाने की घोषणा और हरियाणा महोत्सव की संज्ञा देने पर आभार व्यक्त किया। मंच संचालन गीता निकेतन से संतोष ने किया।

क्राफ्ट मेला तीन दिन और बढ़ाया
गीता उत्सव में आई भीड़ को देख मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि ब्रह्मसरोवर पर लगाया गया क्राफ्ट मेला सोमवार को गीता जयंती समारोह संपन्न हो जाने के बावजूद 3 दिन और जारी रहेगा। क्राफ्ट मेले में देश के लगभग सभी राज्यों के शिल्पकारों ने अपनी कला प्रस्तुत की है, जिससे लघु भारत का नजारा यहां देखने को मिल रहा है।

आज रहेगा स्कूलों में अवकाश
गीता जयंती समारोह में सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और भ्रमण करने के आलावा उन्होंने शिल्प एंव क्राफ्ट मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ उठाया। जिले के 37 स्कूलों से 5151 छात्राओं सहित 11 हजार छात्रों ने गीता पाठ व दीपदान कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यार्थियों व स्टाफ की इसी व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन सभी 37 स्कूलों में मंगलवार को अवकाश की घोषणा की जिनके विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ये रहे मौजूद
अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी, उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन, युनिवर्सिटी के कुलपति हरदीप कुमार, एसपी सिमरदीप सिंह, एसडीएम  सतबीर कुंडू, सीईओ केडीबी डॉ.पूजा भारती, विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, पूर्व विधायक  बंता राम, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक मुन्नी लाल रंगा, रजिस्ट्रार डॉ.प्रवीण सैनी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश  मनचंदा, खरैती लाल सिंगला, ओम प्रकाश अरोड़ा, धर्मवीर मिर्जापुर, गुरदयाल सुन्हेड़ी, रविंद्र सांगवान, मदन मोहन छाबड़ा आदि अधिकारी व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


झलकियां
- छह राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुतियों से लघु भारत का दृश्य हुआ जीवंत।
- समारोह के अंतिम 3 दिनों में उमड़ी रही लोगों की भीड़।
- भीड़ का हिस्सा बने महिला, बजुर्ग व बच्चे।
- भीड़ के कारण शहर में अंतिम तीन दिन बनी रही जाम की स्थिति।
- शिल्प व क्राफ्ट मेले में जमकर हुई खरीददारी।
- राजस्थान व कश्मीर के पकवानों का लोगों ने चखा स्वाद।
- रंगबिरंगी लाइटों से जगमगाता रहा ब्रह्मसरोवर, रंगीन गुब्बारों से आसमान पर भी बिखरी छटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें