फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू का किसानों की समस्याओं और मांगों के लिए जिला सचिवालय पर कल धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान व मांगों के लिए सोमवार को जिला सचिवालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरना देने के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएंगे। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की इसके लिए शनिवार को किसान भवन में बैठक की। जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और जिला सचिवालय के सामने 15 दिसंबर को धरना प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाकियू ने किसान नेता रवि आजाद पर भिवानी के बहल पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा की। जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। ऐसे में समस्या गंभीर होती जा रही हैं। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिसंबर को हजारों की संख्या में किसान जिला सचिवालय के सामने पुल के नीचे पार्किंग में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों व समस्याओं में उत्तराखंड के इकबालपुर शुगर मिल में पानीपत जिला सहित करनाल व सोनीपत आदि जिलों के सैकडों किसानों की 2017-18 के पेराई सीजन का भुगतान बकाया है। सरकार से इसका भुगतान कराने की कई बार मांग कर चुके हैं। इसके अलावा किसानों के ट्रैक्टरों पंजीकरण के नवीनीकरण शुल्क में 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। इसको वापस लेने की मांग की जाएगी। किसानों को सर्दी के मौसम में अब खेतों की बिजली दिन में ही देने की मांग करेंगे। भाकियू के युवा प्रधान बिंटू मलिक व उप प्रधान अनिल कादियान ने कहा कि धरना प्रदर्शन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और जिलाभर से हजारों की संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल होगे। इस मौके पर जिला महासचिव रणबीर गुलिया व पानीपत ब्लाक प्रधान वेद सिंह भौक्कर दीवाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें