फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू पदाधिकारियों को घरों में ही किया नजरबंद, काले झंडे दिखाने का किया था एलान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मामले को लेकर भाकियू पदा​धिकारियों से चर्चा करते एएसपी, जिसके बाद गृह मंत्री को का
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कई पदाधिकारियों को पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते घरों में ही नजरबंद रखा। सुबह से ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए थे और गृह मंत्री के रवाना होने के बाद ही पुलिसकर्मी किसान नेताओं के घरों से हटे।
विज्ञापन

भाकियू ने फसल अवशेष जलाने के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का एलान किया था जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एक दिन पहले ही वीरवार देर शाम जिला प्रधान संजू नंबरदार के अलावा संजीव आलमपुर, जयभगवान किरमिच सहित अन्य पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। संजीव आलमपुर ने बताया कि बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दो दिन के दौरान जिला उपायुक्त व कृषि उपनिदेशक के साथ बैठकर बातचीत करवाने का भरोसा दिया जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का फैसला वापस लिया। इसके बावजूद पुलिस सतर्क रही और तीनों पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया। संजीव आलमपुर ने बताया कि उन्हें भी सुबह दो घंटे तक इसी स्थिति में रखा गया लेकिन करनाल में जरूरी काम के चलते उन्हें ढील दी गई। उन्होंने बताया कि काले झंडे दिखाने का एलान किसानों के साथ फसल अवशेष जलाने की आड़ में की जा रही ज्यादती के चलते किया गया था।

कुरुक्षेत्र। मामले को लेकर भाकियू पदाधिकारियों से चर्चा करते एएसपी, जिसके बाद गृह मंत्री को का

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें