फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में उतरी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और प्रवक्ता राकेश बैंस के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दिल्ली में मुलाकात की। वापस करनाल लौटने पर चढ़ूनी ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था। साथ ही पुलवामा हमले पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सत्यपाल मलिक के खिलाफ तानाशाही की जाएगी तो किसान इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

राकेश बैंस ने बताया कि साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल द्वारा उठाए गए मुद्दों की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग उठाई। साथ ही दावा किया कि मलिक तथ्यों के बिना आरोप नहीं लगा सकते। विदित हो कि सीबीआई की ओर से पूर्व राज्यपाल को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। इस मौके महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा, कार्यकारी प्रधान कर्म सिंह मथाना, उप प्रधान सत्यवान नरवाल, संदीप संगरोहा और कुंडू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें