कुरुक्षेत्र। दिव्यांगों ने सोमवार को लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उनकी मांग है कि उन्हें रोजगार प्रदान कराया जाए। वह पहले भी कई बार प्रशासन के संज्ञान में ला चुके हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। हर बार यहीं आश्वासन दिया जाता है कि नोटिस जारी किया जाएगा, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि कई दिव्यांगजन ऐसे भी है जो पढे-लिखे है। उनकी भी उम्र बितती जा रही है। उनकी प्रशासन से मांग है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए। इस मौके पर सतीश, रजनी देवी, सागर, सुखपाल सिंह गुरपाल सिंह, अनिता रानी, संतोष रानी, नसीब, कर्मबीर, देश राज पाला राम सहित अन्य मौजूद रहे।