फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रातभर चले भजन-कीर्तन, गीतों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती पर पाठ करते ​कुलपति, अ​धिकारी और ​शिक्षक। संवा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के लिए वीरवार को रौनक लगी रही। जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुदंरकांड पाठ और राम नाम की महिमा गाई गई। सेवक मंडलियों ने एक रात पहले से ही भजनों के माध्यम से लगातार बजरंगबली का गुणगान किया। परिसर में त्योहार जैसा भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

शहर से कस्बों और गांव-देहातों में भी हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में एकजुट होकर निकटवर्ती और दूर-दराज से आए भक्तों ने हनुमान जी की मूर्ति के सामने माथा टेका और सुख-समृद्धि व बुद्धि-बल का आशीर्वाद प्राप्त किया। विशाल भंडारा भी दिया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, ब्रह्मसरोवर के निकट श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और श्री पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में सेवादारों ने बेहतर व्यवस्था बनाने के पूरे प्रयास किए।
ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से आकर्षक ढंग से सजावट करके हनुमान जी के दर्शन की व्यवस्था की गई। शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। संरक्षक एवं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेमकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के अलावा 56 भोग प्रसाद और विशाल भंडारा दिया गया।
विज्ञापन

प्रंबधक विजय शर्मा व पुजारी डाॅ. हिमांशु शर्मा ने कहा कि हनुमान जी का शृंगार और गणवेश धारण करने की प्रक्रिया हुई। ध्वजारोहण, खिचड़ी, चाय मिष्ठान और जलपान का प्रबंध किया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया। संगीतमयी भजन-संकीर्तन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह बना रहा। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इसके अलावा हनुमान मंदिर मथाना चौकी पर भी पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। हनुमान जयंती पर भजन संध्या और धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती पर पाठ करते कुलपति, अधिकारी और शिक्षक। संवा

Next
AU ऐप में पढ़ें