फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भैया दूज पर्व आज, रोडवेज कर्मियों की छुट्टी रद्द, बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भैया दूज पर्व आज रविवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। पर्व के चलते बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, जिस कारण रोडवेज प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। न केवल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं बल्कि बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुुरुक्षेत्र डिपो में 135 तो पिहोवा सब डिपो में 55 बसें हैं। रोडवेज प्रबंधन ने ये सभी बसें रूटों पर उतारे जाने की तैयारी की है, जिसके चलते इस दिन के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। वहीं शिक्षण व अन्य संस्थानों के लिए लगाई गई बसें भी आम यात्रियों के लिए रूटों पर उतारी जाएंगी। वहीं वर्कशॉप में खड़ी बसें भी दुरुस्त की गईं। पर्व से एक दिन पहले शनिवार को कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में भी तैयारियों को लेकर तत्परता दिखाई दी तो वहीं दिनभर रूट प्लान बनाए जाते रहे। कुरुक्षेत्र मुख्य डिपो पर तैनात डयूटी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह का कहना है कि भैया दूज पर्व पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कईं गुना यात्री बढ़ जाते हैं और ऐसे में डिपो प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें