फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भैणी ए की टीम ने गुढ़ा को 20 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बालाजी क्रिकेट क्लब भैणी की ओर से अंडर-17 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एक मुकाबले में भैणी ए की टीम ने गुढ़ा की टीम को 20 रन से हराया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें इशाकपुर की टीम ने भैणी बी को हराया। वहीं बाबैन की टीम ने जोगना खेड़ा की टीम को पांच विकेट से हराया।
बालाजी क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों आर्यन सैनी, साहिल भैणी, बिंदर भैणी और अजय भैणी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें