फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..भजनों पर झूमे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खाटू धाम मंदिर में संकीर्तन के दौरान भव्य रूप से सजा श्याम बाबा का दरबार। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित हुआ। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार के दर्शन किए। इस दौरान गायकों ने तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा और दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी जैसे गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संकीर्तन में मुख्य पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद ने यजमानों सहित समिति सदस्यों से श्याम पूजन कराया। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। संकीर्तन में बरसाना से गायक मोहित गोस्वामी और गौरव ठकराल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। गायकों ने देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं... से समां बांध दिया। श्याम जी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर विस्तार के लिए निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की गई। भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। भंडारा में श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मौद्गिल,आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. शिवकुमार, सतीश कारसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें