फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को बताईं ब्यूटी केयर तकनीकें

Tue, 18 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय ब्यूटी पार्लर वर्कशाॅप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में मेनका रानी ने छात्राओं को विभिन्न ब्यूटी केयर तकनीकों, स्किन केयर टिप्स और पार्लर से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला समिति की इंचार्ज प्रो. गीता ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं लड़कियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में महिला समिति के सभी सदस्य और कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें