फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बरोट स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बांधी राखी

Sun, 10 Aug 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री को राखी बांधती बरोट राजकीय स्कूल की छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
लाडवा। खंड के बरोट गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी बांधी। वह इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं को शगुन के रूप में मिठाई और स्टेशनरी किट भेंट की।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक और खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी के साथ 15 छात्राएं संत कबीर कुटीर पहुंचीं। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी और प्राध्यापिका रीना देवी को भी शगुन देकर सम्मानित किया। वह इसके बाद छात्राओं को मुख्यमंत्री आवास पर भोजन भी कराया गया।विद्यालय प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि छात्राएं मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित हैं। नीलम सैनी ने कहा कि रक्षा सूत्र बांधकर छात्राओं ने शिक्षा की नींव मजबूत करने का संकल्प दोहराया। प्राध्यापिका रीना देवी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें