फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बराना ने सिद्धू लीजेंड्स को 18 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजय फील्ड में खेले गए 22 ओवर के मुकाबले में बराना ने सिद्धू लीजेंड्स को 18 रन से मात दी। बराना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धू लीजेंड्स की टीम चार विकेट पर 197 रन ही बना सकी। बराना के अमृत विर्क ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाए। सावन मोरखी ने भी 30 गेंदों पर 60 रन की तेज पारी खेली। परवीन बड़थल ने 31 गेंदों पर 46 रन का योगदान दिया। सिद्धू लीजेंड्स के जाट चीमा ने नाबाद 63 रन और कप्तान जोधवीर सिद्धू ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धू लीजेंड्स के जोधवीर सिद्धू ने तीन विकेट लिए। हरविंदर सिंह ने दो विकेट हासिल किए। बराना के सावन मोरखी, शैंकी बराना और निर्मल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें