फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड

Fri, 26 Feb 2016 01:56 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र और पिहोवा बार  एसोसिएशन ने वीरवार को वर्क सस्पेंड किया। 
विज्ञापन


पिहोवा बार  एसोसिएशन के प्रधान भजन सिंह मोमी कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान  प्रदेश में हुई हिंसा में जहां अनेक जानें गई वहीं आर्थिक रूप से भी राज्य  को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। आंदोलन के दौरान  हुई तोड-फोड व जाम के कारण हरियाणा की छवि को नुकसान पहुंचा है। हिंसक  घटनाओं से पूरे प्रदेश का माहौल खराब हुआ हैं। वकीलों ने मांग की है कि इस  पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त  कार्रवाई की जाए। 
इस अवसर पर एडवोकेट काबल सिंह, अशोक ठुकराल, कपिल खिल्लन,  राजपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, एसडी मुरार, जेसी धवन, डीपी दस्तूर, मोहित  शर्मा, अशोक भारद्वाज, अनिल कुमार, हरमनदीप सिंह विर्क, राजेश हरीत, योगेश  दत्ता, जसबीर सिंह, कमल बागड़ी, सुरजीत शर्मा सहित अनेक वकील मौजूद थे। इसी तरह जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के प्रधान मनोज कौशिक ने हिंसक घटनाओं को सरकार की असफलता बताते हुए रोष जताया। वकीलों ने हरियाणा के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन  उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिसमें दंगा करने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कौशिक ने बताया कि इन घटनाओं के विरोधस्वरू वीरवार को कचहरी में वकीलों ने कामकाज ठप रखा। ज्ञापन देने वालों में खासी तादाद में वकील शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें