फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर, दो दिन में हुआ 450 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर लगातार दूसरे दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-13 के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सेक्टर में रोष मार्च भी निकाला। उधर दूसरे दिन कई एटीएम में कैश खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले की सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों की 133 शाखाएं हैं, जिनमें दो दिन ही हड़ताल से करीब 450 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 में विनय कुमार, प्रीतम गोयत व जसपाल ने कर्मचारियों से कहा कि प्रस्तावित बैंकिंग संशोधन कानून के खिलाफ देश के 12 पब्लिक सेक्टर बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारियों ने हड़ताल की । उन्होंने बताया कि सरकार जन कल्याणकारी नीतियों को समाप्त करके पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। हाकम चौधरी, रमेश अरोड़ा व गुरदीप ने कहा कि 2 दिन की हड़ताल सरकार की दमनकारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरुआत है। हमें लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर विनोद अरोड़ा, संदीप तेजा, मंजीत कौर, सोनिका सैनी, अनिता वालिया, रजनी, कपिल परुथी, विकास श्योकंद, जोगिंदर सिंह, पूजा गंभीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें