फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा कंबोज सभा की बैठक में बलबीर सिंह भट्टमाजरा बने प्रधान

विज्ञापन
पिहोवा। बैठक में हिस्सा लेते हरियाणा कंबोज सभा इकाई के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में हरियाणा कंबोज सभा इकाई पिहोवा की बैठक हुई। इसमें पिहोवा ब्लॉक कंबोज सभा की कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से विचार किया गया। कंबोज समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांव भट्टमाजरा निवासी बलबीर सिंह को प्रधान चुना। बलविंदर सिंह भटेड़ी प्लॉट उपप्रधान, हरजिंदर सिंह खरक सिंह फार्म सचिव और कुलवंत सिंह जुरासी खुर्द सहसचिव बने।
विज्ञापन

हरजीत सिंह पिहोवा को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई, इसके साथ ही 14 सदस्यों की समिति का भी गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समाज की एकता और सामाजिक कार्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कंबोज सभा समाजहित में सक्रिय रहेगी। वे जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें