कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को मध्य प्रदेश के बघेली, भीली, कोरकृ और मालवी जैसे व्यंजन स्वाद बढ़ा रहें है। इस महोत्सव में पहली बार पर्यटकों को मध्य प्रदेश की परंपरागत डिश चखने को मिल रही हैं। इस वर्ष प्रदेश सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर राज्य के रूप में आमंत्रित किया है। इस प्रदेश ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के साथ पवेलियन की स्थापना की गई हैं। इस पैवेलियन में मध्यप्रदेश के परंपरागत बघेली, भीली, कोरकू और मालवी जैसे व्यंजन रखे गए है। इन व्यंजनों का देश-विदेश से आने वाले पर्यटक स्वाद चख रहे है। संवाद