फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्योंसर जंगल में छिपा था अमित हत्याकांड का मुख्यारोपी बाग्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व रंगदारी न देने पर घर में घुसकर कारोबारी की हत्या करने के मामले में सीआईए-एक ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्यारोपी दिलबाग उर्फ बाग्गा निवासी हेलवा ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगल में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। स्योंसर जंगल (सरस्वती वन विहार) बाग्गा के गांव से सटा हुआ है, जिस कारण वह जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। पुलिस ने दिलबाग की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बता दें यह जंगल 11 हजार एकड़ में फैला हुआ है। इस जंगल की सीमाएं जिला कैथल से लेकर पंजाब तक फैली हुई है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में 27 अप्रैल को दर्ज शिकायत में सुमित बंसल निवासी दीवान कॉलोनी ने बताया था कि करीब 10 दिन पहले शहरवासी हंस बहल के जरिए दिलबाग ने उससे पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसी रात दिलबाग ने अपने 8-10 साथियों के साथ दीवार फांदकर उसके घर में घुसकर उसके पिता वीरभान, बड़े भाई अमित व छोटे भाई शुभम बंसल पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था। यह सूचना उसे मोबाइल पर मिली थी। उसके भाई अमित ने पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। शिकायत पर पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में धारा 302 जोड़कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए तीन आरोपी राजदीप उर्फ राजू निवासी जाजनपुर, दीपक उर्फ सहवाग निवासी ढांड जिला कैथल व अमन निवासी शाहाबाद को गिरफ्तार किया था। सात मई को टीम ने दो और आरोपी रोहित व रमन निवासी कलसाना को गिरफ्तार किया था। अब आगामी जांच करते सीआईए-एक ने पांच हजार रुपये के इनामी मुख्यारोपी दिलबाग को गिरफ्तार किया है।


जंगल में छिपा था आरोपी
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दिलबाग उर्फ बाग्गा पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। इसके साथ-साथ आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। वारदात करने से कुछ दिन पहले ही आरोपी जिला जेल से जमानत पर आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी स्योंसर जंगल में छिपा हुआ था। हालांकि उनकी टीम ने उसे पिहोवा क्षेत्र से गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें