बाबैन। मार्कीट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते सचिव गुरमीत सिंह। संवाद
बाबैन। बाबैन में मंगलवार को मार्केट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की अनाजमंडी के सौंदर्यीकरण के लिए कई प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। सचिव गुरमीत सैनी ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि अनाजमंडी स्थित गोदामों को खाली करने के बारे में प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया कि अनाजमंडी के सामने की जगह व क्वार्टरों की जगह को खंडित करके सब्जी मंडी बनाने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही गांव रामशरण माजरा के किसान सुशील कुमार को 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव पास किया गया और वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई जिसे अब स्वीकृति के लिए बोर्ड मुख्यालय में भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने बताया कि मंडी से खोखे उठवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि मंडी में किसान विश्राम गृह की जगह को पक्का करने के बारे में निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्लाट नंबर दो व प्लाट नंबर छह की मलकियत तबदील करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्ताव कमेटी के सभी सदस्यों ने चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिए। मीटिंग के बाद कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह ने बताया कि मंडी की जितनी भी समस्याएं और मांगी थी, उन्हें पूरा कर दिया गया है। भविष्य में मंडी की अन्य मांगों को भी पूर्ण कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जसविंद्र सिंह जस्सी ने की।
बैठक में उपाध्यक्ष जगदीश ढिंगरा, कौशल सैनी, अजीत सिंह, दीपक शर्मा, गुरमीत सिंह, हरदेव बाबैन, देशराज, मांगेराम, नैब सिंह, राजबीर, विनोद शर्मा, सतबीर, मांगेराम आदि मौजूद रहे।