फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की हलचल तेज

Sun, 12 Mar 2017 12:46 AM IST
सेवा सिंह/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. उषा दत्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश की पहली आयुष युनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर भले ही इस बार बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया हो, लेकिन विभाग में तत्परता दिखाई देने लगी है। इसके चलते गांव फतुहुपुर में चिह्नित की गई जमीन के कागजात खंगाले जाने लगे हैं। इसके साथ ही अब गांव बोहली की ग्राम पंचायत ने भी यूनिवर्सिटी के लिए करीब 150 एकड़ जमीन देने की पेशकश की है। यूनिवर्सिटी के लिए विभाग जहां अपने स्तर पर कार्रवाई में लगा है वहीं प्रदेश के एकमात्र श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज प्रशासन ने भी अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत अब तीन सदस्यीय कमेटी न केवल विभाग के समक्ष मामले की पैरवी करेगी बल्कि यहां के  हालात से विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की ओर से बनाई गई इस कमेटी ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उक्त दोनों गांवों की जमीन का मुआयना किया तो वहीं ग्राम पंचायत से लेकर अन्य ग्रामीणों से भी बातचीत की है। हालांकि इस कमेटी व कालेज प्रशासन सहित अन्य लोगों में भी हाल ही में 6 मार्च को पेश किए बजट में यूनिवर्सिटी को लेकर कोई जिक्र तक न किए जाने का मलाल देखा जा रहा है वहीं अपने स्तर पर कार्रवाई को तेज भी कर दिया है। अभी तक यूनिवर्सिटी केे लिए गांव फतुहुपुर में 100 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत के ऑफर के बाद चिह्नित किया गया है। इस जमीन के कागजात भी खंगाले जाने लगे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत विभाग से भी इस जमीन का पूरा रिकार्ड उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।      

जल्द होगी अधिकारियों की बैठक : उषा दत्त      
श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा दत्त का कहना है कि विभाग ने गांव फतुहुपुर से संबंधित जमीन का रिकार्ड मांगा है जबकि गांव बोहली की ओर से भी करीब 150 एकड़ जमीन दिए जाने की ऑफर मिली है। स्थानीय स्तर पर पूरे मामले को देखने व पैरवी करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राजेंद्र चौधरी व असिस्टेंट प्रो. डॉ. अनिल शर्मा शामिल हैं। इस कमेटी ने दोनों गांवों की जमीन का जायजा भी लिया है जबकि गांव बिहोली के ऑफर को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें