फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विधानसभा सत्र में गूंजेगा देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर हल्का के गांव फतुपुर में देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर किया जाना है। इस 100 एकड़ भूमि की चारदीवारी का कार्य भी वर्ष 2018 में पूरा किया जा चुका है और सरकार द्वारा बकायदा 100 करोड़ रुपए का बजट भी जारी किया गया था। अब सरकार से आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को विधानसभा सत्र में प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विधानसभा सत्र 17 मार्च से शुरु होने जा रहा है और इस सत्र के दौरान 17 से 22 मार्च तक लगातार थानेसर हल्के के लोगों की मांगों और समस्याओं को रखा जाएगा और सरकार से पुरजोर सिफारिश की जाएगी कि गीता स्थली एवं विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस विधानसभा सत्र में पहले दिन ही आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरु करने की सिफारिश या मांग सरकार से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा थानेसर हल्का के गांव भवानी खेड़ा में वीएलडीए डिप्लोमा कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद ग्राम पंचायत द्वारा 10 एकड़ पंचायती भूमि एलयूवीएएस विश्वविद्यालय हिसार के नाम ट्रांसफर की जा चुकी है। इसलिए हिसार विश्वविद्यालय के माध्यम से इस कॉलेज का जल्द से जल्द करवाने की मांग सरकार से की जाएगी। विधायक ने कहा कि थानेसर नए बस स्टैंड के पास सेक्टर-10 के पार्क का नव-निर्माण किया जाना है। इस पार्क में मिट्टी की भरत, चारदीवारी, पानी की निकासी और बैठने की व्यवस्था जैसे कार्य किए जाने हैं। इस परियोजना को भी जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा एचडीआर अर्बन एरिया एक्ट 1975 के सेक्शन 7ए के संशोधन के तहत कंट्रोल एरिया में जो रजिस्ट्रियां बंद की गई है, उन रजिस्ट्रियों को जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें