फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष यूनिवर्सिटी ने जारी की बीएएमएस सहित अन्य परीक्षाओं की डेटशीट, 16 अगस्त से ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी की धीमी पड़ती लहर के बीच बीएएमएस, बीएचएमएस और डी-फार्मा आयुर्वेदा की वार्षिक और री-अपीयर की डेटशीट जारी कर दी है। 16 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाएं सितंबर तक चलेंगी। आयुष विश्वविद्यालय द्वारा यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। परीक्षा शाखा ने यह निर्णय कुलपति डॉ. बलदेव कुमार धीमान के निर्देशानुसार लिया है। परीक्षा शाखा नियंत्रक सतीश वत्स ने बताया किबीएएमएस, बीएचएमएस और डी-फार्मा आयुर्वेदा की वार्षिक और री-एपीयर की परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। विषय से संबंधित प्रैक्टिकल बाद में लिए जाएंगे। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेज से मेन्यूल प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि डेटशीट जारी करने की जानकारी आयुष विवि से मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि परीक्षाओं का संचालन कोविंड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफलता पूर्वक कराया जाए।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा परीक्षाओं की तैयारी कर ली गई हैं। इनमें बीएएमएस, बीएचएमएस और डी-फार्मा आयुर्वेदा की परीक्षाएं शामिल हैं। प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय तीनों वर्षों की वार्षिक और री-एपीयर की परीक्षाएं होंगी, जिसमें डी-फार्मा आयुर्वेदा की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें