कुरुक्षेत्र। चिकित्सा शिविर में कावडिय़ों की जांच करते चिकित्सक।
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से दुखभंजन महादेव मंदिर में कांवड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां आयुष चिकित्सा पद्धतियों की दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा ऋतु अनुसार खानपान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। शिविर में प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक आयुष विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
यह निशुल्क चिकित्सा शिविर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा दूर-दराज क्षेत्रों से कांवड़ लेकर आने वाले जनसमूह की सेवा के लिए लगाया गया है। शिविर में आयुष चिकित्सक डाॅ. कुलवंत सिंह द्वारा लगभग 76 रोगियों का परीक्षण किया गया। संदीप कुमार फार्मासिस्ट ने रोगियों को नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी के दिशानिर्देश अनुसार हर वर्ष की भांति सावन माह में चल रहे शिव भक्तों (कांवड़ियों) से आह्वान किया कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लें।