फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रैली के माध्यम से रक्तदान करने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रैली के माध्यम से रक्तदान करने के प्रति जागरूक करती स्वयंसेविकाएं। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से रक्तदान-महादान विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की 105 स्वयंसेविकाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना एवं व्यक्ति के जीवन को बचाने में रक्तदान की आवश्यकता पर प्रकाश डालना है। महात्मा गांधी का दर्शन सत्य, अंहिसा, त्याग जैसे सिद्धांतों के माध्यम से मनुष्यों के नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के निर्माण पर केंद्रित था। इसमें मानव सेवा, दूसरों की मदद करना और मानवता के प्रति प्रेम भाव होना शामिल है।
स्वयंसेविकाओं ने रक्तदान-महादान, रक्तदान करें-जीवन रक्षक बनें, रक्त दें-आशा दें, रक्तदान अपनाओ-सबका जीवन बचाओ आदि नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सोनिया रानी, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. सीमा सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। रैली के माध्यम से रक्तदान करने के प्रति जागरूक करती स्वयंसेविकाएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें