फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबैन, डीग व टाटका के अंतर्गत गांवों में एक जागरूकता रैली व कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, स्कूली बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। रैली की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए मुख्य बाजार और आसपास के गांवों से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने बेटी है अनमोल रतन, बेटी पढ़ाओ, समाज बढ़ाओ जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
रैली के बाद आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता एसएमओ डॉ. रमन जैन, डॉ. ऋषि सैनी व डॉ. अर्चिता ने कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत बने कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के अंतर्गत भ्रूण लिंग परीक्षण करना या करवाना एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी भ्रूण हत्या करने या करवाने वाले के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे इसकी सूचना डायल 104 पर करके दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें